Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lakhs of rupees of traders were stolen by fraudulently purchasing Urad

Lalitpur News: धोखाधड़ी से उड़द खरीदकर हड़प लिए व्यापारियों के लाखों रुपये

Fri, 07 Feb 2025 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees of traders were stolen by fraudulently purchasing Urad
चार फर्मों के चार संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उड़द खरीदकर व्यापारियों का लाखों रुपया धोखाधड़ी से हड़प करने और मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने चार फार्मों के चार संचालकों के खिलाफ दर्ज किया है।

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी नीरज जैन पुत्र गोविंद दास ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि नवीन गल्ला मंडी में अनिल कुमार, अरुण कुमार के नाम से फर्म है और चार फर्मों के द्वारा दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में उड़द खरीदने का काम किया गया था। उक्त फर्मों के नाम लेवाल फर्म कोमलचंद्र, संजय कुमार जिसे संजय जैन उर्फ संजू निवासी नई बस्ती चलाते हैं। दूसरी फर्म शिव ट्रेडर्स जिसे पुष्पेंद्र साहू निवासी तालाबपुरा चलाता है। तीसरी फर्म कपिल इंटरप्राइजेज जिसको कपिल सर्राफ निवासी नई बस्ती चलाता है और चौथी फर्म शील चंद्र मुन्नालाल कंडकी जिसको रविंद्र कंडकी निवासी सरदारपुरा चलाते हैं। चारों फर्म का संचालन कोमलचंद संजय कुमार फर्म की दुकान से चलता था। आरोप है कि यह सभी आरोपी आपस में मिले है और संगठित रूप से एक सिंडीकेट चलाए थे। आरोपियों के द्वारा एक दूसरे के साथ लगातार विभिन्न खातों में चेक व नकदी में ट्रांजेक्शन किए। जब गांव के किसानों की उड़द बिक्री का समय आया तो उसने अपनी फर्म अनिल कुमार, अरुण कुमार के द्वारा व करीब 30-35 व्यापारियों ने दिसंबर के पहले सप्ताह में किसान की उड़द सीधे क्वालिटी के अनुसार भाव करके चारों फर्म के नाम पर तौल दिया था। जब माल के पेमेंट की बात आई तो चारों ने बहाना बनाया। साथ ही एक दो दिन में सिक्स आर प्रपत्र व पेमेंट देने की बात कही। लेकिन माल खरीदने के कुछ दिन बाद चारों फर्मों ने काम करके और जिस कोमलचंद्र संजय कुमार से यह चारों फर्म चलती थी उस फर्म का ताला बंद करके फरार हो गए। कई प्रयास के बाद भी न तो इन लोगों ने सिक्स आर बनाया न किसानों का भुगतान किया। इस कारण से मंडी के करीब 30-35 लोगों की गारंटी पर जिले के किसानों का करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। इसमें उसका अकेले ही 23 लाख रुपया उक्त चारों फर्मों पर बकाया है। जब इन चारों फर्मों के संचालकों से रुपया मांगा तो उन्होंने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने चारों फर्मों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed