फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lakhanjar, Hirapur, Papra villages will shine with solar energy

Lalitpur News: सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे लखंजर, हीरापुर, पापड़ा गांव

Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhanjar, Hirapur, Papra villages will shine with solar energy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन क्षेत्र के लखंजर, हीरापुर, पापड़ा गांव जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इन गांवों में एक साल से प्लांट खराब पड़े थे। इसके स्थान पर अब नया लगेगा। इसके लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने जिला खनिज निधि से 37 लाख रुपये दिए हैं।

मड़ावरा वन ब्लॉक में लंखजर, हीरापुर व पापड़ा ग्राम हैं। वन क्षेत्र में होने के कारण यहां पर न तो सुगम रास्ते हैं। न ही विकास योजनाएं पहुंच सकीं हैं। छह वर्ष पहले यहां बिजली भी नहीं थी। लोगों को लालटेन और मशाल का सहारा लेना पड़ता था। इसके बाद इन गांवों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाए गए। करीब एक साल से यह खराब चल रहे हैं। इससे एक बार फिर इन गांवों में अंधेरा छा गया। अब नए प्लांट लगाए जाएंगे। इसमें बजाज पावर प्लांट से सहयोग लिया गया है। लखंजर में 25 लाख 57 हजार की धनराशि से 21 किलोवाट का पावर प्लांट लगाया जाएगा। हीरापुर व पापड़ा में 5-5 किलोवाट के दो सौर ऊर्जा प्लांट के 12 लाख 12 हजार रुपये की लागत से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
लखंजर, हीरापुर व पापड़ा में सौर ऊर्जा प्लांट के लिए धनराशि जारी की गई है। इन गांव के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed