फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady eyes burn, two accused arrested

महिला की आंखें जलाकर कुरूप करने के दोनों आरोपी पकड़े

Wed, 28 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
lady eyes burn, two accused arrested
पुलिस लाइन में महिला की आंखों की पलकें जलाने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर आंखों की पलकें जलाकर महिला को कुरूप करने के मामले में थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के एक गांव में सब्जी बेचकर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की गई तथा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गर्म चाकू से उसकी दोनों आंखों की पलकों को दाग दिया था। यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बीते रोज जब यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में रात में ही पुलिस ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर चोटें गंभीर होने पर धारा 325 बढ़ा दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे खुद पीड़ित महिला के गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की टीम द्वारा दोनों आरोपी हिमांशुु रैकवार एवं गंगाराम रैकवार को कसबा बार के पास मेला ग्राउंड से मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, इसके बाद अब न्यायालय के समक्ष भी महिला के बयान जल्द ही दर्ज कराए जाएंगे और बयान में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

परिजनों व ग्रामीणों से महिला की पलकें जलाने की घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक।

परिजनों व ग्रामीणों से महिला की पलकें जलाने की घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed