फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kumhedi mahroni winner

कुम्हैड़ी व महरौनी ने मारी टूर्नामेंट में बाजी

Tue, 19 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
kumhedi mahroni winner
टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। यादगार क्रिकेट क्लब द्वारा भगुनसिंह लंबरदार व विजय पलया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में कुम्हैड़ी ने मध्य प्रदेश के हरपुरा की टीम आठ रन को हरा दिया। एक अन्य मैच में महरौनी टीम ने सैदपुर फार्म को हराया।
विज्ञापन

सोमवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ राधे क्लब के संयोजक दिनेश नारायण सोनी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच कुम्हैड़ी व मध्यप्रदेश हरपुरा के बीच खेला गया। कुम्हैड़ी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी में उतरी टीम ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 124 रन का लक्ष्य रखा। निखिल कटियार ने 28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरपुरा की टीम 116 रन ही बना सकी। कुम्हैड़ी के गेंदबाज अतुल चौधरी ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अतिथियों में प्रकाश जैन, रामबाबू तिवारी, शेरसिंह राजा चौका, सुरेश नायक, अरविंद सिंह, अंगद पटेल, अनिल जैन, डॉ बलराम निरंजन, सुनील पलया, महेंद्र पलया, राजपाल गंधर्व, जयसिंह राजा, रोशन सिंह, प्रियंक तिवारी, मुहम्मद समी, रवि राजा, निहाल सिंह, संजय सिंह, प्रीतम सिंह, राजू, देवेंद्र सिंह, हरि सिंह, चंद्रभान सिंह, अरविंद सिंह, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम सतवासां स्थित कंचन खेल स्टेडियम में रतनलाल अहिरवार की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच का शुभारंभ सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिंह लोधी व बसपा विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया। सैदपुर फार्म टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए सैदपुर फार्म टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में महरौनी टीम ने 11 ओवर में 83 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed