फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kumbh Mela special train of 11 coaches running by adding two MEMUs

Lalitpur News: दो मेमू जोड़कर चलाई 11 डिब्बों की कुंभ मेला विशेष ट्रेन

Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela special train of 11 coaches running by adding two MEMUs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे ने दो मेमू ट्रेनों को जोड़कर रात आठ बजे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना किया। 1200 से अधिक श्रद्धालु इससे गए, जबकि स्पेशल ट्रेन निकलने के बाद भी स्टेशन पर छह से सात सौ लोग प्लेटफार्म, टिकट घर के सामने वेटिंग हॉल आदि में बैठकर दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।
महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों से रोजाना हजारों श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के समय स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। 1000 से 1200 श्रद्धालु प्लेटफार्म पर थे, तो वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में भी सैकड़ों लोग ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो मेमू ट्रेन को जोड़कर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बनाकर ललितपुर स्टेशन पर लगा दी। महिलाओं के साथ भारी संख्या में बच्चे भी कुंभ जाते दिखाई दिए। ट्रेन के सभी डिब्बे ठसाठस भरे हुए थे। कई लोग तो मेमू ट्रेन के कुंदों को पकड़कर खड़े रहे, तो अधिकांश महिलाओं और बच्चों ने फर्श पर ही बैठकर यात्रा की। बहुत से लोग डिब्बों के गेटों पर लटकते नजर आए।
विज्ञापन

ट्रेन में जगह न मिलने पर सैकड़ों लोग प्लेटफार्म, टिकट वेटिंग हॉल में बैठकर दूसरी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। बाद में प्रयागराज और बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर बाकी श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुए। संभावना है कि सोमवार को भी डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु ट्रेनों से कुंभ के लिए रवाना हुए।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed