{"_id":"62aa21d536e2980f3207fb33","slug":"kuan-has-been-incomplete-for-three-years-farmers-upset-lalitpur-news-jhs222894817","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से अधूरा पड़ा है कुआं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से अधूरा पड़ा है कुआं, किसान परेशान
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर )। लघु सिंचाई विभाग की ओर से करीब तीन वर्ष पहले खोदा गया कुआं अब तक पूरा नहीं कराया गया। इससे किसान परेशान हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर ठेकेदार उससे खुद काम पूरा कराने और बाद में उसका भुगतान करने को कह रहा है।
ग्राम हर्षपुर के मजरा भर्रा में लघु सिंचाई विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से किसान शाकूलाल पुत्र भरोसे का कुआं वर्ष 2019 में छह मीटर खुदवाया गया था। जिसका करीब 28 हजार का भुगतान भी ठेकेदार को विभाग ने कर दिया गया। उसने बताया कि छह मीटर में ही कुआं में थोड़ा पानी निकल आया क्योकि कुआं में कोई पत्थर नहीं था। उसने बताया कि डेढ़ एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए 4.20 लाख रुपये में यह कुआं खोदा जाना था लेकिन ठेकेदार ने तीन वर्ष में कुएं का काम पूरा नहीं कराया। आरोप है कि उसने 28 हजार रुपये का भुगतान कराकर काम बीच में छोड़ दिया। बारिश में मिट्टी गिरने से कुआं मिट्टी से भर जाता है। वह तीन बार कुएं से मिट्टी निकाल चुका है। लेकिन कहने के बाद भी ठेकेदार ने आज तक काम पूरा नहीं कराया है। किसान जगदीश का आरोप है कि ठेकेदार कहता है कि वह अपने धन से कुआं पूरा करा ले, बाद में उसका भुगतान करा दिया जाएगा। लाभार्थी का कहना है कि उसके पास इतना धन होता तो वह अब तक कब तो निर्माण पूरा कर ही लेता।
संबंधित ठेकेदार के जिले में करीब 40 कुएं अधूरे पड़े हैं। ठेकेदार को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। शीघ्र ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। - अरुण कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई