फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   krushi bill protest

कृषि बिल के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 27 Mar 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
krushi bill protest
घंटाघर के मैदान में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तीन कृषि कानूनों की वापसी एवं एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को गारंटी देकर कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर घंटाघर पर प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जाम लगाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के नेेतृत्व में शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग के लिए कई किसानों के साथ घंटाघर पर एकत्रित हुए और यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद वह यहां से सावरकर चौक जाते हुए नदीपुरा के रास्ते कैलगुवां चौराहा पहुंचकर हाईवे पर जाम करने के प्रयास में थे लेकिन पूर्व से सूचना के अनुसार कोतवाली पुलिस पहले से ही घंटाघर पर आंदोलन के दौरान मौके पर पहुंच गई और कोतवाली पुलिस ने आंदोलनकारियों को जिला पंचायत को लेकर आचार संहिता के बारे में जानकारी दी और आंदोलन को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए, जहां किसान नेताओं ने उन्हें उक्त मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा नगर अध्यक्ष राजपाल यादव, दिनेश पांडेय, रामबाबू यादव, पहाड़ सिंह यादव, धनीराम यादव, राम कुमार मुखिया आदि उपस्थित रहे। वहीं आंदोलन व भारत बंद के आह्वान के चलते कैलगुवां चौराहा, रेलवे स्टेशन व सावरकर चौक पर पुलिस मुस्तैद रही।

अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।

अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed