फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Krishna were dancing at birthday listener

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रोता

Sun, 27 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krishna were dancing at birthday listener
ललितपुर (ब्यूरो)। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनोरम कथा सुनाई गई। कथा के दौरान भगवान के जन्म लेने पर श्रद्धालु आनंद विभोर हो उठे।
विज्ञापन


मुहल्ला सरदारपुरा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। भगवताचार्य पं. वासुदेव प्रसाद शास्त्री (शिवपुरी) द्वारा सुनाई गई कथा में उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना की है।
विज्ञापन


द्वापरयुग में जब कंस का आतंक काफी बढ़ गया, तब मानव जाति की रक्षार्थ भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण जीवन को आनंद की अनुभूति एवं संघर्ष करते हुए हर मुश्किल का सामना करने की प्रेरणा देता है। कथा प्रतिदिन दो बजे से शाम 6 बजे तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुसुमदेवी, रामरतन राठौर, सत्य नारायण राठौर, भगवत नारायण राठौर, महेंद्र राठौर, जितेंद्र,  शिवशंकर, राजकुमार, कृष्णकांत, प्रमोद, संजय, मनोज, प्रदीप, अनिल,  विपिन, सौरभ, नितिन, प्रियांशु, संकल्प, हर्ष,  अभि, अभिजय, आनंद दीक्षित, प्रभात दीक्षित, रविकांत  दीक्षित, शशिकांत दीक्षित, अमित कान्त, आलोक रिछारिया,  लक्ष्मी नारायण राठौर लच्छी, रामस्वरूप साहू, हीरालाल, रब्बी राठौर,  कंछेदी लाल, जयनारायण राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed