फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Klshajir Vishnu started Mahayagna

कलशाझिर में विष्णु महायज्ञ शुरू

Tue, 19 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Klshajir Vishnu started Mahayagna
ललितपुर (ब्यूरो)। बालाबेहट में सिद्ध क्षेत्र कलशाझिर में श्री विष्णु महायज्ञ शुरू हो गया। कुंडनुमा बने कलश से पानी अनवरत निकलने के कारण इस स्थल के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है। यहां पर मेला भी लगाया गया है।
विज्ञापन


धार्मिक आयोजन का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने ध्वजारोहण व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर ऐसा जिला है, जहां कई सिद्ध स्थान हैं। कलशाझिर में कुंडनुमा कलश बना है, जिसमें से पानी अनवरत निकलता है। मान्यता है कि इस जल को गृहण करने से लोगों के रोग दूर होते हैं।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह यादव पप्पू ने बताया कि जनकल्याण की भावना से विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, यह 22 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम यज्ञकर्ता महंत ज्ञानी शरण महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। यज्ञ की क्रियाएं यज्ञाचार्य रामभरत मिश्रा व केशव प्रसाद द्विवेदी द्वारा संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रचना सरकार के मधुरकंठ से श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है। मंदिर पुजारी बलराम दास व रामचंद्र दास, व्यवस्थाएं निरन सिंह यादव, महेंद्र सिंह, हनुमत सिंह और रामराजा यादव द्वारा संभाली जा रहीं हैं।


इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, सुनील परिहार, रामनरेश यादव, गोविंद सिंह यादव, लक्ष्मन सिंह यादव, रामपाल सिंह, मुलायम यादव, शालू, राजेश यादव, कमल सिंह, बृजभान सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह परमार, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, प्रतिपाल सिंह, सोबरन सिंह, रामकिशन निरंजन, रघुनाथ सिंह यादव, नारान सिंह निरंजन, रामसिंह यादव, कल्यान सिंह, बादल सिंह, सुहाग सिंह, इंद्रपाल सिंह, नेपाल सिंह, भरत सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed