फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kisi ki riport nahi aai nigetiv

किसी की रिपोर्ट नहीं आई नेगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
kisi ki riport nahi aai nigetiv
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलवाराखुर्द में आगरा से आए लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिलेवासियों ने राहत की सांस ली। आगरा से लौटे गांव के 15 लोगों में से कुछ को सर्दी और जुकान होने पर गांव को सील कर सभी को क्वारंटीन किया गया। जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई। निगरानी के बाद भी 20 अप्रैल को आगरा से लौटे पांच व्यक्ति और छह अप्रैल को लौटे दस लोगों में से कुछ लोगों को सर्दी व जुकाम होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। आनन- फानन में गांव को सील कर पुलिस बल मुस्तैद किया गया। गांव के रास्तों में बैरीकेटिंग लगाकर सील किया गया। सभी बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन कर ग्राम रौंड़ा में बने सेंटर में ठहराया गया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झांसी भेजा दिया था। ------- बुधवार की रात्रि में आई 87 रिपोर्ट महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज में मंडल के जिलों की अपेक्षा बाहर के जिलों की अधिक रिपोर्ट आ रही हैं। शासन ने जांचों में दो दिन तक जिन जिलों में कोरोना पॉजीटिव है, वहां की रिपोर्टों को प्राथमिकता दी गई है। इससे जिले की 87 रिपोर्ट को रोका गया था। इससे तीन दिन की रिपोर्ट की जांच बुधवार की रात्रि में आई, जिसमें मैलवारा के भी 15 लोगों की रिपोर्ट शामिल रही। ------- दो दिन में नहीं किया गया मेडीकल क्वारंटीन शासन ने दो दिन के लिए सैंपल जांच बंद करने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में जनपद में बुधवार व बृहस्पतिवार को किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया है। इसके अलावा अब मेडीकल क्वारंटीन में कोई भी व्यक्ति नहीं है। केवल स्टाफ ही नियुक्त रह गया है। ---------- जिले में बाहर से आए सभी लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। अब कोई भी रिपोर्ट आना बाकी नहीं है। ग्राम मैलवारा के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। - डा. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed