{"_id":"65df9fa5d22ff1d1d00d8a24","slug":"kisan-samman-nidhi-came-into-the-accounts-of-180-lakh-farmers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111079-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 1.80 लाख किसानों के खाते में आई किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 1.80 लाख किसानों के खाते में आई किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के 1.80 लाख किसानों के खाते में 36 करोड़ की राशि पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त के रूप में भेजी गई। प्रत्येक किसान को दो-दो हजार रुपये मिलेंगे। बीते वर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी गई थी। इसमें कई किसान भूलेख अंकन, ईकेवाईसी व आधार सीडिंग न होने से किसान सम्मान निधि से वंचित हो गए थे। उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे ने बताया कि 15वीं किस्त में लगभग 72 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि भेजी गई थी। वंचित किसानों को लेकर विभाग ने अभियान चलाकर किसानों के डाटा अपडेट किए थे। लगभग 80 हजार किसानों का डाटा अपडेट किया गया। यही कारण है कि किसान सम्मान निधि के पात्रों की संख्या 16वीं किस्त में बढ़कर दो गुनी हो गई है।
-- -