{"_id":"5e5ab7988ebc3ec7b5202bb9","slug":"kisan-credit-card-will-be-made-for-all-farmers-lalitpur-news-jhs1613882166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत ऋण स्वीकृति व वितरण कैंप लगाया गया। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। दो लाख 42 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने का लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा। जो किसान अभी इस लाभ से वंचित हैं, वह अपने आवेदन भरकर संबंधित क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक व लेखपालों को अवश्य दें, जिससे किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल सके।
इस दौरान चार सौ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में अब तक 12463 आवेदनों के सापेक्ष 5435 आवेदन पर केसीसी स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन किसानों को केसीसी के तहत 38 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इनमें से 3561 कृषकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व 2877 कृषकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए आवेदन किया गया है। स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्डों के सापेक्ष कुल 1780 किसानों को 15.31 करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण विभिन्न शाखाओं में कैंपों के माध्यम से किया जाएगा। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार ने कहा कि जिले में दो लाख 62 हजार में से दो लाख 46 हजार कृषक किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थी हैं। किसानों को पेयजल संबंधी कोई समस्या हो तो तुरंत जानकारी दें। एडीएम न्यायिक लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का लक्ष्य अभी शेष है, जिन्हें पूर्ण करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के चित्रकूट कार्यक्रम का प्रसारण देखा
प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के चित्रकूट कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट की धरा पर प्रधानमंत्री का आगमन गौरवपूर्ण है। प्रदेश में दो करोड़ पांच लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की पवित्र भूमि में प्रभु श्रीराम जी अपने भ्राता लक्ष्मण एवं सीताजी के साथ निवास करते हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एक विकासकारी एक्सप्रेस-वे है, जो अनेक क्षेत्रों में लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए।