{"_id":"606629708ebc3ee65001d0a7","slug":"kidnapped-teengirl-recover-claim-lalitpur-news-jhs192210634","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी बरामद करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी बरामद करने का दावा
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। बीते 26 जनवरी को घर से किशोरी के अपहरण के बहुचर्चित मामले नया मोड़ ले लिया है। बृहस्पतिवार को मड़ावरा कस्बे के रोहिणी बांध तिराहे से अपह्रत किशोरी को बरामद किए जाने का मड़ावरा पुलिस ने दावा किया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मड़ावरा पुलिस ने किशोरी को मां की शिनाख्त पर किशोरी को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का मामला मामला मड़ावरा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए जाते रहे। नए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस पूरे प्रकरण को एक चुनौती के तौर पर लिया और अंतत: बृहस्पतिवार को अपह्रत किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपह्रत किशोरी रोहिणी बांध तिराहे पर खड़ी है। उपनिरीक्षक अभयपाल पाल द्वारा मयफोर्स के मौके पर तत्काल दबिश दी और अपह्रता की माँ से शिनाख्त कराते हुए किशोरी को थाने लाया गया जहां सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी को पुलिस सुरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया गया। गौरतलब है कि मामले में अपह्रत की मां की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस द्वारा ग्राम रनगांव निवासी पेटीराजा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभी अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
----
कोविड जांच में किशोरी पाई गई पॉजिटिव
एसपी के अनुसार बरामद किशोरी की पहले कोविड जांच की गई जिसमें उसे पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।