{"_id":"67ab9babcc9c06d575011054","slug":"kic-birdha-team-winner-in-womens-kabaddi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129475-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला कबड्डी में केआईसी बिरधा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला कबड्डी में केआईसी बिरधा की टीम विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। महरौनी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी व दंगल प्रतियोगिता के आयोजन हुए। महिला कबड्डी में केआईसी बिरधा विजेता व पहलवान गुरुदीन की टीम उपविजेता रही।
महिला कबड्डी में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता केआईसी विरधा और उपविजेता पहलवान गुरुदीन टीम रही। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। अमझरा सरकार टीम विजेता और खिरिया सरकार की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग की कुश्ती में रोशनी भोपाल विजेता और रचना रायबरेली उपविजेता रही। विरधा की रोशनी और रक्षा ने भी कुश्ती में सराहनीय प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग की कुश्ती में बाहर से आए पहलवानों में तनिष्क, कपिल यादव बबीना, अजय प्रताप सिंह, राजा पहलवान, करन महरौनी ने बेहतरीन दांव दिखाया। मुख्य रूप से 21 हजार की इनामी कुश्ती उत्तर प्रदेश केसरी बग्गा पहलवान कानपुर और मध्यप्रदेश केसरी कौशल पहलवान इंदौर के बीच हुई, जिसे कौशल पहलवान ने जीता।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर सभी कबड्डी टीमों और दंगल के पहलवानों को पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका में सलमान रजा, जगदीश परिहार, राजेंद्र जोशी कल्लू, राकेश कुशवाहा रहे। कमेंट्री सूर्यकांत त्रिपाठी, सरफराज अली व दिलीप यादव बबीना ने की। मंच संचालन संजय पांडेय भारत और कुलदीप खरे एडवोकेट ने किया। इस मौके पर मेला महोत्सव प्रमुख दुष्यंत बड़ौनियां, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां, अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, हृदयेश गोस्वामी, नितिन जैन शास्त्री, छोटू राय, आनंद त्रिपाठी, अमित नायक उपस्थित रहे।