{"_id":"0b72e97a0e3cb79902f96ad25981b980","slug":"khudkusee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानों से क्षुब्ध होकर किशोरी ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानों से क्षुब्ध होकर किशोरी ने की थी खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम अमौदा निवासी आशाराम का आरोप है कि बीती तीस मई को उसकी पुत्री शारदा (16 वर्ष) गांव में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, वहां मौजूद छलौनी पत्नी झल्ला, झल्ला एवं भागीरथ ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए ताने दिए थे, इससे क्षुब्ध होकर शारदा वहां से अपने कमरे में चली गई और शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।