{"_id":"576d8d8a4f1c1b0f32b49333","slug":"khajuraho-tikamgarh-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराहो से टीकमगढ़ तक ट्रेन का अंतिम ट्रायल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुराहो से टीकमगढ़ तक ट्रेन का अंतिम ट्रायल पूरा
lalitpur
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। टीकमगढ़ से खुजराहो तक ट्रेन संचालन की कवायद रेलवे ने तेज कर दी है। खजुराहो से टीकमगढ़ तक रेल तकनीकी अधिकारियों ने ट्रेन संचालन से पूर्व का ओएमएस ट्रायल यानी रेल लाइन पर ट्रेन में लगने वाले झटकों की जांच की। इस आखिरी ट्रायल से जुलाई में झांसी, भोपाल और इंदौर से ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी घोषणा जून के अंत में रेल मंत्री द्वारा छतरपुर दौरे पर की जा सकती है।
ललितपुर-खजुराहो रेल मार्ग पर जुलाई में कभी भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। शुक्रवार को रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में ओएमएस ट्रायल किया गया। खजुराहो से सुबह साढ़े दस बजे इंजन के साथ खाली कोच लगाकर 80 से 85 किमी/घंटा की स्पीड में आखिरी ट्रायल हुआ। यह एक कोच वाली ट्रेन दोपहर 1.20 बजे टीकमगढ़ पहुंची। इस ट्रायल के माध्यम से रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल लाइन पर ट्रेन संचालन के दौरान झटकों की जांच की। रेल लाइन में आने वाली सभी प्रकार की तकनीकी कमियों को बारीकी से परखा। इससे पूर्व 21 जून को मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार बाजपेयी द्वारा खजुराहो से छतरपुर तक 90 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाकर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी थी। उस समय डीआरएम व अन्य उच्च अधिकारियों की देखरेख में ट्रेन को दौड़ाया गया था। रेलवे द्वारा शुक्रवार को किया गया यह ट्रायल, ट्रेन संचालन से पूर्व का आखिरी ट्रायल बताया जा रहा है।
रेलवे की इस कवायद से संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में कभी भी ललितपुर से टीकमगढ़-खजुराहो रेल मार्ग पर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल और इंदौर से खजुराहो के लिए एक इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेन या फिर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है, जबकि महोबा रूट से झांसी आने वाली एक इंटरसिटी का भी ललितपुर से होकर खजुराहो के लिए संचालन शुरू हो सकता है। वहीं, झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन अब खजुराहो तक संचालित हो सकेगी, जिससे अब झांसी से आने व जाने वाली दो ट्रेनें हो जाएंगी। वहीं, खजुराहो से ललितपुर होते हुए झांसी व भोपाल के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। भोपाल, मुंबई के अलावा इलाहाबाद के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है, जिसकी चर्चाएं रेलवे डिपार्टमेंट में होने लगी हैं। लेकिन, आखिरी निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिलने पर ही होगा। इसके साथ ही 30 जून को रेल मंत्री सुरेश प्रभु का मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कार्यक्रम होने के कारण ललितपुर से खजुराहो लाइन पर ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जा सकती है।