फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Keep security tight during Holi: SP

होली पर रखे सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद : एसपी

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Keep security tight during Holi: SP
गूगल मीट के माध्यम से की अपराध समीक्षा में एसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली त्यौहार पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने गूगल मीट के जरिए सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक में दिए।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा मीटिंग की। जिसमें जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को परीक्षा सेंटरों पर मानक के अनुसार ड्यूटियां लगाने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों रमजान, होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, ढ़ाबा, रेस्टोरेंट सहित सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर चेकिंग करने को कहा। पीस कमेटी की मीटिंग कर आयोजकों से वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण करने, होली त्यौहार को देखते हुए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करके भौतिक सत्यापन करने, प्रतिदिन वाहन चेकिंग करने, वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने और बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालों का चालान किया जाए। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ मीटिंग करने और आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए एसपी ने निर्देश दिए।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग कर पुलिस करेगी सत्यापन
एसपी ने मीटिंग में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी ई-रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन करें। जो व्यक्ति ई-रिक्शा किराए पर चलवाते हैं उनको नाबालिक को ई-रिक्शा किराए पर न देने और संचालित न करवाने के निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था होगी बेहतर, एसपी ने 88 बीट के सिपाहियों को आवंटित हुए सीयूजी नंबर
जनपद में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई सहित बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नवीन पहल की है। जिसके तहत उन्होंने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की 88 बीट के सिपाहियों को सरकारी मोबाइल फोन व सिम कार्ड वितरित किया। एसपी ने बीट के सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन अपने बीट क्षेत्र में भ्रमणशील होकर, आबटिंत मोबाइल नंबर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही आवंटित मोबाइल नंबर पर किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व उच्चाधिकारीगण को सूचित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed