फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Keep an eye on criminals so that elections are not affected

Lalitpur News: अपराधियों पर रखें निगाह ताकि प्रभावित न हो चुनाव

Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on criminals so that elections are not affected
- एसपी ने किया कोतवाली तालबेहट का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली तालबेहट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर की साफ सफाई और रिकॉर्ड को देखा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों एवं अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों पर लगाम कसने एवं परिसर को और साथ सुथरा रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में कुछ जगह पर्याप्त साफ-सफाई और रोशनी न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक को ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय में में रखे रिकॉर्ड, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, चुनाव रजिस्टर, मालखाना, बैरक, मैस,शस्त्र एवं रिकार्ड रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर की जा रही कार्रवाई और उनकी तैयारियों के बारे में भी अधीनस्थों से जानकारी ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना व क्रियान्वयन के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ संवाद एवं शांति समिति की बैठक करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र सहित कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed