फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kanwar Yatra to reach Neelkantheshwar today; preparations complete.

Lalitpur News: आज नीलकंठेश्वर पहुंचेगी कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूर्ण

Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra to reach Neelkantheshwar today; preparations complete.
पाली। सावन के पवित्र महीने में विशाल कांवड़ यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से पैदल चलते हुए अंतिम सोमवार को नगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। जिसको लेकर नगर पंचायत की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के नगर प्रवेश एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। नगर के प्रमुख चौराहों एवं यात्रा वाले मार्गों पर सफाई की गई, साथ ही चूना डलवाया गया। प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त कराई गई। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान नीलकंठ महादेव को जल अर्पित करेंगे। फिलहाल कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed