फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kalyugi son killed his father by stabbing him

कलयुगी बेटे ने चाकू मारकर की पिता की हत्या

Mon, 25 Jul 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kalyugi son killed his father by stabbing him
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत गांव करारी में एक कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका पिता से शराब के नशे में जमीन में हिस्सेदारी और रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव करारी निवासी भगवान सिंह का बड़ा बेटा रामान सिंह तीन माह पहले एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था और तब से वह घर नहीं लौटा। तीन महीने बाद शनिवार रात को वह शराब के नशे में घर लौटा और खुद के खर्चे के लिए रुपये और अपने हिस्से की जमीन की मांग करने लगा। इसे लेकर पिता व बेटे में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसके बाद जब पिता रुपये व जमीन देने को तैयार नहीं हुआ तो बेटा रामान पिता के पेट में चाकू मारकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घर में मौजूद छोटे बेटे सुनील एवं अन्य परिजनों ने घायल भगवान सिंह को उठाया और जखौरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके पास करीब 15 एकड़ जमीन है। जिस पर वह खेती कर परिवार चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अय्याशी में पत्नी और बच्चों को भूला
रामान सिंह शराब पीने के साथ ही अय्याश भी था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं लेकिन वह लड़कियों के चक्कर में रहता था। कुछ समय पहले उसका एक लड़की से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर वह करीब तीन महीने पहले उसे भगाकर ले गया था। उसके इस कारनामे से पत्नी और बच्चे भी परेशान थे।

जखौरा क्षेत्र के गांव करीला में एक युवक ने अपने ही पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी पर पता चला कि हत्यारोपी रामान सिंह शराब के नशे मेें था। घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया गया। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं हत्यारोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed