फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Juvenile observation home superintendent dies of heart attack

हार्ट अटैक से किशोर संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की मौत

Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Juvenile observation home superintendent dies of heart attack
ललितपुर। हृदयघात से राजकीय संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी प्रमेंद्र कुमार (50) पुत्र महाबली करीब एक वर्ष पूर्व कन्नौज से स्थानांतरित होकर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह अधीक्षक पद पर आए थे। यहां वह अपने आवास में पत्नी और एक पुत्र के साथ निवास करते थे। जबकि दूसरा पुत्र बाहर पढ़ाई कर रहा है। बुधवार सुबह प्रमेंद्र कुमार अपने पर थे। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। इस पर पत्नी व बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की मौत होने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में विभागीय स्टाफ व समाज कल्याण अधिकारी ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed