फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Just vote for the troubled personnel

बस के लिए परेशान हुए मतदान कार्मिक

Sat, 28 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Just vote for the troubled personnel
ललितपुर (ब्यूरो)। प्रथम चरण के मतदान कार्मिकों को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचाने के लिए लगाई बसें नाकाफी साबित हुई। कई मतदान कार्मिकों को बसों के अभाव में निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


प्रथम चरण में ब्लाक महरौनी व मड़ावरा में मतदान 28 नवंबर को होना है। इसे ध्यान में रखकर मतदान कार्मिकों के लिए प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया था। इसमें महरौनी व मड़ावरा के लिए दो-दो बसें लगाई गई थी। सुबह छह बजे से मतदान कार्मिक पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


देखते ही देखते बसें फुल हो गई। कई कार्मिकों को बसों में चढ़ना मुश्किल हो गया। आखिरकार बसें नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद छूटे कार्मिक निजी साधन से महरौनी, मड़ावरा पहुंचे। इस कारण मतदान कार्मिकों में असंतोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिखे असहाय
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कचहरी चौराहे पर पहुंच गए थे। उनकी मौजूदगी में ही मतदान कार्मिकों को बैठाकर बसें रवाना हुई। मौके पर साधन के अभाव में रह गए मतदान कार्मिकों की समस्या सुनी। लेकिन, उसका निस्तारण नहीं करा पाए।


यात्रियों को भी नहीं मिली बसें
महरौनी व मड़ावरा ब्लाक में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के कारण बसें मतदान कार्मिकों को पहुंचाने के लिए लग गई थीं, जिस कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। गिनती की खड़ी बसों में बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ लग गई। कई यात्री तो बसों की छत पर बैठ कर गंतव्य तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed