फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Just 535 houses had already been getting home

अभी 535 मकानों से ही मिल रहा था गृह

Thu, 07 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Just 535 houses had already been getting home
ललितपुर। शहर में स्वकर का सर्वे कार्य चल रहा है। इस दौरान लक्ष्मीपुरा का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान करीब सवा सौ मकान अधिक पाए गए हैं। इससे पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


गृहकर निर्धारण के लिए स्वकर योजना के अंतर्गत अलीगढ़ की प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। पालिका सीमांतर्गत स्थित प्रत्येक भवन के सर्वे का कार्य एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। टीम ने अब तक दो मुहल्लों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


पहले मुहल्ला गांधी नगर का सर्वे किया गया था, इसके बाद वार्ड नंबर 22 स्थित मुहल्ला लक्ष्मीपुरा का सर्वे पूरा कर लिया गया है। मुहल्ले में सर्वे से पूर्व 535 मकान थे, जिनसे टैक्स मिलता था।  सर्वे में 672 मकान चिह्नित किए गए हैं। इससे यहां इन मकानों से टैक्स मिलने लगेगा। सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात कर्मचारी कर रहे हैं काम
सर्वे कार्य में एजेंसी के सात कर्मचारी लगाए गए हैं। कर्मचारियों को एजेंसी एवं पालिका की ओर से परिचय पत्र जारी किए गए हैं। यदि किसी भवन स्वामी को सर्वे कार्य में सर्वेयर से कोई परेशानी/शिकायत है, तो वह फील्ड मैनेजर से संपर्क कर सकता है।  

खाली प्लाटों पर लिया जाएगा टैक्स
शहर में सर्वे के दौरान खाली प्लाट भी चिह्नित किए जा रहे हैं। इन प्लाट स्वामियों से गृहकर वसूला जाएगा। दरअसल, खाली प्लाट नगर पालिका के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। खुले पड़े होने के कारण आसपास रहने वाले भवन स्वामी इन प्लाटों पर कचरा डाल देते हैं, जिससे बदबू फैलती और सुअर विचरण करते हैं।

साथ ही प्लाटों पर अवैध कब्जों की शिकायतें आती हैं। ऐसे में तय किया गया है कि खाली प्लाटों से भी गृहकर वसूला जाएगा, ताकि प्लाट स्वामी अपने प्लाट की ओर ध्यान दे। उसे बाउंड्रीवाल से कवर्ड कराए, ताकि उसमें कोई कचरा न डाले अथवा अवैध कब्जे की समस्या पैदा नहीं हो।


फील्ड मैनेजर ने सार्वजनिक किए नंबर  
स्वकर का सर्वे कर रही कंपनी के फील्ड मैनेजर वीरेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 9266930262 व  अंकित मलिक के मोबाइल नंबर 9812541096 पर संपर्क कर गृहस्वामी अपनी समस्या बता सकते हैं और नगर पालिका कार्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed