फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   joined the BJP -run Unity

रन फार यूनिटी में शामिल हुए भाजपाई

Sun, 01 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
joined the BJP -run Unity
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन कर अखंडता कायम रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष पटेल के कार्य प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने तुवन ग्राउंड में रन फार यूनिटी के लिए तैयार खड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने छोटी- छोटी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की स्थापना की थी। आज वही भारत देश सबसे बड़ा लोकतंत्र बना हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि देश में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं से अखंडता को खतरा उत्पन्न हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा व रत्नेश तिवारी ने कहा कि युवाओं को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुवन मंदिर प्रांगण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई, जो शाही मार्ग से होते हुए सरदार पटेल की प्रतिमा पर पहुंची। यहां सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस अवसर पर भगवत दयाल सिंधी, हरीराम निरंजन, बब्बू राजा बुंदेला, राजकुमार जैन, जगदीश सिंह लोधी, अभय जैन, ब्रजेंद्र राजपूत, महेश भैया, देवेंद्र गुरू, शशिशेखर पांडे, रत्नेश तिवारी, ध्रुव सिंह सिसौदिया, अरविंद सिंघई, दीपक वैद्य, दीपक पाराशर, रूपेश साहू, रामबाबू राजपूत, अंकुर रावत, आशीष तिवारी, कमलेश नामदेव, ललित कौशिक, डा. अविनाश देशमुख, डा. दीपक चौबे, रामकुमार नामदेव, प्रदीप खटीक, रामकिशोर तिवारी, रमाकांत पटेल, अरविंद सोनी, विनोद साहू, जितेंद्र साहू, यंगवीर सिंह, अभिषेक सोनी, सचिन साहू, मनीष जैन, संजय तोमर, सुरेंद्र पुरोहित, आनंद देवलिया, रानू तिवारी, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed