{"_id":"5ffdf72d8ebc3e324f3c12b8","slug":"jiron-beat-lalitpur-by-39-run-lalitpur-news-jhs185920044","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरोन ने ललितपुुर को 39 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरोन ने ललितपुुर को 39 रन से हराया
विज्ञापन
cricket.jpeg
- फोटो : cricket.jpeg
ललितपुर। मंगलवार को ग्राम धौर्रा में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में ग्राम जीरोन ने ललितपुर की टीम को 39 रन से पराजित किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के युवा नेता धनंजय यादव ने किया। टॉस जीतकर जय माता दी क्रिकेट क्लब ललितपुर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बैटिंग के लिए पुरोहित क्रिकेट क्लब जीरोन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जीरोन की ओर से अजय पुरोहित ने 82 रन एवं पुष्पेंद्र ने 39 रन का योगदान दिया। पीछा करने उतरी जय माता दी क्रिकेट क्लब ललितपुर की टीम निर्धारित 16 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इस प्रकार जीरोन ने 39 रन से जीत हासिल की। 82 रन का योगदान देने वाले अजय पुरोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, जितेंद्र खटीक, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, महेंद्र वकील, शिशुपाल यादव जाखलौन, संजीव मिश्रा, राघवेंद्र यादव, संजीव कुशवाहा, नीलेंद्र झा, गुफरान पठान, आनंद कुशवाहा, सुरेंद्र दुबे, योगेश, दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।