फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jimmedaaree ka bhaan hone par karaee saphaee Cleaning is made aware of the responsibility

जिम्मेदारी का भान होने पर कराई सफाई

Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सबहेड- सीएचसी तालबेहट में गंदगी की समस्या अमर उजाला में प्रकाशित होने पर जागे अधिकारी

तालबेहट (ललितपुर)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फैली गंदगी की शुक्रवार को सफाई गई। अमर उजाला ने शुक्रवार के संस्करण में प्रमुखता से समस्या को उठाते हुए प्रकाशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद पूरे दिन सफाई कार्य कराया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर छह सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद परिसर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ था। झाड़-झंखाड़ उग आए थे। गंदगी इतनी थी कि मरीजों का सांस लेना मुश्किल हो गया था। जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया था। जो मरीजों और तीमारदारों को काटकर संक्रमित कर रहे थ। ऐसे में यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को आराम कम तकलीफ अधिक हो रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली और मरीजों की पीड़ा देखकर अमर उजाला ने शुक्रवार को सीएचसी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए इस समस्या को उठाया था। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सोनी की चेतना जागी। उन्होंने तत्काल सफाई कर्मियों को सफाई के आदेश दिए। उन्होंने अपनी देखरेख में पूरे दिन अस्पताल परिसर की सफाई करवाई। झाड़ झंखाड़ हटाए गए। कमरों और दीवारों को साफ कराया गया। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली। तीमारदारों ने सफाई के बाद सुकून भरी सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed