फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhansi sager highway maintinence

हाईवे मार्ग की दोनों सड़कों के गड्ढों के पेंच भरने का कार्य हुआ शुरू

Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
jhansi sager highway maintinence
हाइवे मार्ग पर भरे गडढों के पेंच - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। झांसी-सागर हाईवे मार्ग पर गड्ढों से जूझकर यात्रा कर रहे चालकों को राहत देने के उद्देश्य से गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है। जिले की सीमा झररघाट से लेकर अमझरा घाटी तक आने व जाने वाली सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं थीं। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त तक हो रहे थे। इतना ही नहीं बाइक चलाना तक मुश्किल हो रहा था। हालांकि अब गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही चालकों को वाहन चलाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

जनपद की सीमा झररघाट से लेकर अमझरा घाटी तक हाईवे मार्ग निकला है। यातायात को सुगम बनाने के लिए आवाजाही के लिए अलग-अलग सड़कें बनाई गई हैं, लेकिन बीते माहों से हाईवे मार्ग की स्थिति खस्ताहाल हो गई थी। स्थिति यह है कि बीस मीटर तक सड़क सुरक्षित नहीं है। गड्ढों से छलनी बन गई है। ऐसे में चालकों को सुविधा से चलना तो दूर वाहन तक क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बाइक चालक तक गड्ढों केे बचाने के कारण अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इससे लोग तय समय में अपनी यात्रा सही तरीका से नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन अब हाईवे द्वारा सड़क के गड्ढों के पेंच भरने का कार्य शुरू कर दिया है। तालबहेट से बांसी की ओर आने-वाले मार्ग में गड्ढे भरे जा रहे हैं। जहां अधिक थे, वहां पर पहले पेंच भरना शुरू हो गया है। जनपद में यह गड्ढे लगभग एक माह में पूर्ण रूप से भरे जाएंगे। जिसके बाद चालकों को सड़क के गड्ढों से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश कम होते ही सड़क के गड्ढे भरना शुरू हो गए हैं। शीघ्र ही गड्ढे भरकर सड़क पर डामर का एक ओर लेयर किया जाएगा।
राजीव पाठक, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed