फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhansi's students visited devgarh

कई सभ्यताओं का केंद्र रहा है देवगढ़

Wed, 29 Sep 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
jhansi's students visited devgarh
देवगढ़ में फोटो ग्रुप कराते पर्यटन यात्रा के सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। इंटैक ललितपुर चैप्टर एवं कला सोपान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन यात्रा सोमवार देर शाम देवगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बीच देवगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताते हुए मलखान ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में सरकार द्वारा यहां के पर्यटन के विकास पर ध्यान दिया गया है जिसके चलते यहां सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ। हालांकि कोरोनाकाल के चलते पिछले डेढ़ वर्ष में कुछ कमी रही है लेकिन अब धीरे-धीरे सुधरते माहौल में यहां के पर्यटन में इजाफा होने की संभावना है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. श्वेता पांडे ने कहा कि किसी ऐतिहासिक स्थल को किताबों में पढ़ना और वास्तविक रूप में देखना एक अलग ही अनुभव देता है। दशावतार की खूबसूरती वाकई देखते ही बनती है। देवगढ़ कई सभ्यताओं का केंद्र रहा है ऐसे में छात्र-छात्राओं को यहां सीखने के लिए काफी कुछ है। यह यात्रा यहां के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर संयोजक संतोष कुमार शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. उमेश कुमार, शाश्वत सिंह, ललित प्रजापति, निकेता, श्रद्धा, गजेंद्र सिंह, प्रतीक्षा, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed