फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi- Itarsi Passenger 's engine failure , a half-hour late

झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट

Tue, 23 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jhansi- Itarsi Passenger 's engine failure , a half-hour late
ललितपुर। एक ओर जहां जाट आरक्षण के कारण सोमवार को भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा, वहीं दूसरी ओर सोमवार की सुबह झांसी की ओर जाने वाली झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। इस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर तक अधिकांश ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह इटारसी से चलकर झांसी की ओर जाने वाली झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन सुबह साढ़े छह बजे अचानक फेल हो गया। इस कारण ट्रेन में लगे दूसरे इंजन की मदद से पैसेंजर ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर ले जाकर सुबह 7.50 बजे रवाना किया जा सका,
विज्ञापन


जबकि खराब इंजन दोपहर एक बजे के बाद ही तीन नंबर प्लेटफार्म से दूसरे इंजन की मदद से हटाया जा सका। इसके कारण झांसी की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन एक नंबर प्लेटफार्म से करना पड़ा। ट्रेन करीब डेढ़ घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जाट आंदोलन के कारण सोमवार को डाउन ट्रैक वाली झांसी- दिल्ली की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, मालवा, पातालकोट, गोंडवाना और बीना-भोपाल की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस रद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed