फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jewelery worth lakhs stolen from five houses including cash

पांच घरों से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 29 Jun 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from five houses including cash
तालबेहट/बिजरौठा। सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव म्याव और रारा में चोरों ने धावा बोलकर पांच घरों से नकदी सहित लाखों के जेवरात साफ कर दिए। जानकारी पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। एएसपी के निर्देश पर एसओजी टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद चोरों की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने ग्राम सभा म्याव के मजरा दूधिया निवासी धर्मेंद्र पुत्र आशाराम और सुकलाल पुत्र मोहनलाल के मजरा पड़ावारा निवासी लाल सिंह पुत्र भैया लाल और प्रकाश पुत्र गिरधारी के मकान पर धावा बोलकर घर में रखे जेवरात और नकदी साफ कर दी। इसके बाद चोरों ने ग्राम सभा रारा निवासी प्रकाश पुत्र श्यामलाल के मकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तब वह टूटे ताले देखकर सकते में आ गए। कमरे में घुसने पर अस्त व्यस्त सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कैलाश नारायण, प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर गए और गृहस्वामी सहित आसपास के लोगों से चोरी के संबंध में जानकारी ली। बाद में एसओजी टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। म्याव के मजरा दूधिया निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि चोरों में उसके घर से सोने के कंगन, सोने की दो अंगूठी, करधनी एवं 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुकलाल ने बताया कि उसके घर से चार जोड़ी बिछुडी, दो हजार नकदी, प्रकाश के घर से चांदी के चूड़ा, कोचिया, लाल सिंह के यहां से दो जोड़ी पायलें एवं एक हजार नकदी चुरा ले गए। एक साथ चोरी की पांच वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed