{"_id":"63613c2e1904ab5fce301645","slug":"je-investigated-fake-attendance-in-mnrega-works-lalitpur-news-jhs231963450","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने की मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई ने की मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी की जांच
विज्ञापन
बांसी। विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में मनरेगा के कामों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सोमवार को डीसी मनरेगा ने जांच कराई। ग्राम कल्यानपुरा में मनरेगा में फर्जी हाजिरी दिखाकर सरकारी धन हड़पने की लगातार हो रही शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लेकर डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव को जांच कराने के निर्देश दिए थे।
डीसी मनरेगा ने सोमवार को ग्राम विकास विभाग के अवर अभियंता संदीप तिवारी को मौके पर भेज कर जांच कराई। इस दौरान शिकायतकर्ता सूर्यकांत नायक ने जेई ग्राम विकास को बताया कि उनके माता-पिता की मनरेगा में फर्जी हजारी दिखाई गई है। गांव में एलआरसी के दोनों तरफ 20 दिन से अधिक का काम मनरेगा से कराया गया है, उसमें पिता गंगाराम की छह दिन की फर्जी हाजिरी दिखाई गई है। मनरेगा की जिस साइड पर 20 दिन से अधिक काम होता है वहां नेशनल मॉनीटरिंग साफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप पर मजदूरों की फोटो अपलोड की जाती है। उनके पिता काम पर नहीं गए इसलिए उनकी फोटो नेशनल मॉनीटरिंग साफ्टवेयर एप पर नहीं है। सूर्यकांत ने अपनी माता की छह दिन की फर्जी हाजिरी पौधरोपण कार्य में दिखाए जाने की बात कही। ग्राम पंचायत के कार्यों की एडीओ पंचायत भी पहले जांच कर चुके हैं। शिकायतकर्ता सूर्यकांत नायक प्रधान पर फर्जी हाजिरी दिखाकर मनरेगा की राशि उनके माता-पिता के खाते में भेजने और न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में कर चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रभा देवी शिकायतकर्ता सूर्यकांत नायक पर अवैध धन वसूली, दलित उत्पीड़न और धमकानी देने का आरोप लगाकर कर पुलिस में शिकायत कर चुकी हैं।
डीसी मनरेगा के निर्देश पर ग्राम कल्यानपुरा में जांच की गई है, जिसमें शिकायतकर्ता का पक्ष जाना गया। अभिलेखों से मिलान किया जाएगा, जो जांच में सामने आएगा वह रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी ।- संदीप कुमार तिवारी, जेई ग्राम विकास