फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   JD again did surprise inspection of CHC Talbehat

जेडी ने फिर किया सीएचसी तालबेहट का औचक निरीक्षण

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
JD again did surprise inspection of CHC Talbehat
तालबेहट। मंगलवार को स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. आरके सोनी (अपर स्वास्थ्य निदेशक झांसी मंडल) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डेंगू की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बनाए जा रहे डेंगू वार्ड और दवाओं की उपलब्धता को देखा। इसके अलावा प्रसव कक्ष एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने कम प्रसव होने एवं ऑक्सीजन प्लांट चालू न हो पाने पर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन

सबसे पहले अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में डेंगू संक्रमित मरीजों के लिए 12 पलंगों वाले आरक्षित वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें सभी पर मच्छरदानी लगी मिली। इसके अलावा डेंगू संक्रामित मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की उपलब्धता के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय खरे से जानकारी ली। जिस पर उन्होंने दवा की उपलब्धता होना बताया। उन्होंने प्रसव कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। कम प्रसव होने पर उन्होंने इसके कारण तलाशने के निर्देश देते हुए अधिक से अधिक प्रसव कराने पर जोर देने को कहा। वहीं ऑक्सीजन प्लांट में स्टेपलाइजर न होने के कारण बिजली आने के बाद भी प्लांट चालू न हो सका। उसे जनरेटर से भी चालू कराने का प्रयास किया गया लेकिन वक्त् पर जनरेटर ने ही काम नहीं किया। इससे वह ऑक्सीजन प्लांट को चलवाकर नहीं देख सके। इस दौरान कोविड -19 जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रामनरेश सोनी ने कोविड-19 जांच कर रही टीम से जानकारी ली। इस मौके पर जिला कुष्ट रोग अधिकारी डॉ.सौरव सक्सेना, डॉ. अजय खरे, श्यामवीर सिंह, गौतम, यशपाल, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed