फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   janta curfew one year

जनता कर्फ्यू के एक साल

Mon, 22 Mar 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
janta curfew one year
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। जनता कर्फ्यू को एक साल पूरा हो गया है। ठीक एक साल पहले 22 मार्च 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मांगते हुए एक दिन का कर्फ्यू लगाया था। आज हाथ धोना और मास्क पहनना जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अमित प्रिय जैन कहते हैं कि जनता कर्फ्यू शब्द ही लोगों के लिए बेहद नया था, लेकिन कोरोना शब्द कुछ दिन पहले से डराने लगा था। लोगों ने अपने आप को स्वेच्छा से खुद को पूरी तरह से बंद कर लिया था। इसके तुरंत बाद लॉकडाउन का ऐलान हो गया। वायरस को रोकने के लिए ये बेहद जरूरी कदम था और इस वजह से ही भारत में पूरे विश्व के मुकाबले मृत्यु दर कम है। इस दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन के समय अन्नपूर्णा भोजनशाला ने पूरे कोरोनाकाल में सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया। मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र हर्षवर्धन ने उस वक्त को याद को करते हुए बताया कि वह होली की छुट्टियों पर अपने घर ललितपुर आया हुआ था। कुछ दिन बाद ही जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। यह कोरोना रोकने के लिए अच्छा कदम था। लेकिन एकदम से घोषित हुए लॉकडाउन से पढ़ाई पर गहरा असर हुआ था, लेकिन कोरोना के आने बाद ऑनलाइन क्लासेस कोर्स पूरा करने के लिए जरूरी हिस्सा हो गई थीं। बताया कि ऑनलाइन क्लास को लंबे समय तक अटेंड करने से सर्वाइकल और आंखों में दर्द का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed