फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jamni dam road, shabby roads

गड्ढों में तब्दील जामनीबांध मार्ग, पैदल निकलना भी हो रहा मुश्किल

Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
jamni dam road, shabby roads
पटना गांव के बाहर सड़क की सूरत बिगड़ी - फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। गौना हाईवे से ग्राम पिपरट को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल हो गया है। इससे गुजरने पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। दो पहिया वाहन तो दूर पैदल चलने वाले राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौपकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस सड़क पर सफर करना इन दिनों मुसीबत भरा हो गया है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हेे गए हैं। बारिश होने से गड्ढों में पानी जमा हो गया है। अब चालकों को न तो गड्ढों की जानकारी हो पा रही है। और न ही गड्ढों की गहराई की। इससे यात्रा करना मुश्किल हो गया है। यहां पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी सुविधा से चलना दूभर हो गया है। दो दर्जन से अधिक गांव की समस्या के बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

---
नाराहट क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के दो दर्जन गांव में अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि विद्युत सब स्टेशन बिरधा से निकले नाराहट फीडर फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। लगभग एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि रात में फॉल्ट होने पर पूरी रात अंधेरा रहता है। आपूर्ति में भी लो वोल्टेज आ रहा है। इससे कूलर व पंखा नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा लाइन के तार भी जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर झूलते व लटकते हुए बने हुए हैं। बारिश व हवा में टूटकर गिर जाते हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरसीसी सड़क डलवाई जाए
तहसील पाली पटना पारौल जाने वाली सड़क पर डोंगराखुर्द गांव में लगभग एक किलोमीटर की लंबाई पर पत्थर बिछे हुए हैं। जिस पर राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं। बारिश के पूरी सड़क कीचड़ भरी रहती है। इसी रास्ते से पर्यटन तपो भूमि पांडव वन पहुंचते हैं। इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र से आरसीसी सड़क डलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला मंत्री भूप्रताप सिंह बुंदेला, ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर हैं।

गौना पिपरट पर गड्ढों में भरा पानी

गौना पिपरट पर गड्ढों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed