{"_id":"613916e68ebc3e0b132f402c","slug":"jamni-and-govind-sager-s-dam-road-become-shabby-lalitpur-news-jhs20383756","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनी व गोविंद सागर बांध की सड़क उखड़ी, गड्ढों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामनी व गोविंद सागर बांध की सड़क उखड़ी, गड्ढों में भरा पानी
विज्ञापन
जामनी बांध की सुरक्षा बाउंड्रीवॉल टूटी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नाराहट क्षेत्र में स्थित जामनी बांध और शहरी क्षेत्र स्थित गोविंद सागर बांध की सड़क खस्ताहाल हो गई है। पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने के चलते गोविंद सागर बांध की सड़क में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
नाराहट क्षेत्र में स्थित जामनी नदी पर बने जामनी बांध के बंध की सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं और गिट्टी उखड़ने से सड़क पर गिट्टी बिखरी पड़ी है। इससे यहां से निकलने वाले सैलानियों एवं स्थानीय लोगों को वाहनों से निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश होने से बांध भर गया है और बांध का नजारा देखने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन खराब सड़क के चलते उन्हें परेशान होकर बांध के गेटों तक पहुंचना पड़ रहा है।
वहीं बांध के गेटों से कुछ दूरी पर बांध के किनारे की ओर बनाई गई सुरक्षा बाउंड्री की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे यहां वाहनों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ हाल शहर में स्थित गोविंद सागर बांध के बंध की सड़क का है, जहां पूरी सड़क में जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है और गड्ढों युक्त हो गई है। वहीं बारिश होने से गड्ढों में पानी भर गया है, इससे यहां से पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। गंदे पानी से उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। स्थानीय लोग काफी समय से सड़क ठीक करने की मांग कर रहे हैं।

जामनी बॉध की उखड़ी पिचिंग- फोटो : LALITPUR

गोबिंद सागर बांध की सड़क पर गहरे गड्ढे व भरा पानी- फोटो : LALITPUR