{"_id":"638e44a462d9837c26425b34","slug":"jam-on-every-road-people-got-upset-lalitpur-news-jhs2343548127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हर सड़क पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हर सड़क पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
ललितपुर। ब्याना नाले के पास फुंकी अंडरग्राउंड केबल को बदलने के लिए सोमवार को वाहनों का रूट बदला गया। इसके चलते जेल चौराहा से इलाइट मार्ग और घुसयाना-पिसनारी मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम में एंबुलेंस तक फंसी रही। सूचना पर पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम से राहत मिल पाई।
शहर में ब्याना नाला निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही को रुट डायवर्ट किया गया है। इसमें शहर में झांसी की ओर से आने वाले वाहनों को पिसनारी घुसयाना मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं वाहनों की निकासी जेल चौराहा पर बने ब्याना नाला के डायवर्जन मार्ग से की जा रही है।
सोमवार को ब्याना नाले के पास क्षतिग्रस्त बिजली केबल की मरम्मत कार्य के चलते शहर से बाहर जा रहे वाहनों को पिसनारी घुसयाना मार्ग से निकला गया। यहां पुल संकरा होने से जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाइक सवार भी समस्या से जूझे।
विज्ञापन
वहीं जेल चौराहा पिसनारी मार्ग में ब्याना नाले पर जाम लग गया। दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। हालत यह हो गई कि दूसरी ओर इलाइट चौराहा तक कतार लग गई। यहां जेल चौराहा तक वाहन खड़े रहे। बिजली के तार डाले जाने से एक ही वाहन निकल पा रहा था।
बिजली की केबल की मरम्मत होने से कुछ देर के लिए वाहनों का रूट बदला गया। इसके बाद वाहनों की निकासी सुचारु रूप से की गई।
- अभिनेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी