{"_id":"614101488ebc3eb7502941f4","slug":"jal-vihar-allowed-mahaarti-will-be-ib-ganesh-pandal-lalitpur-news-jhs204326891","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा जल विहार महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा जल विहार महोत्सव
विज्ञापन
ganesh bhagvan.jpg
- फोटो : ganesh bhagvan.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्रीराम लीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन ने कोविड नियमों का पालन करते हुए डोर ग्यारस पर जलविहार की अनुमति दे दी है। इसलिए कोरोनागाइड लाइन के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया लेकिन श्रीगणेश पंडाल में महाआरती नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जल विहार महोत्सव पर विमानयात्रा श्रीरघुनाथ जी बड़ा मंदिर चौबयाना से प्रारंभ होकर रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए सुमेरा तालाब पर सभी पहुंचेगी। जहां पर बांकेबिहारी को जलविहार कराया जाएगा और आरती उतारी जाएगी। इसके पश्चात सभी विमान अपने अपने निज मंदिर को प्रस्थान करेंगे। कहीं पर भी ज्यादा भीड़ एकत्रित करने की पूर्णता मनाही है। समिति के सभी सदस्यों द्वारा नगर के सभी देवालयों में संपर्क करके सभी प्रबंधक एवं पुजारियों से आग्रह किया गया कि वह सीमित संख्या में अपने विमान के साथ भगवान का विहार कराने के लिए सुमेरा तालाब पर पहुंचे। साथ ही नगर के सभी आम जनमानस से समिति द्वारा विशेष आग्रह किया गया कि वह अपने-अपने यथा स्थान पर विमान की आरती उतार कर भगवान की अगुवानी करें।
श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा जगह-जगह पर निशुल्क मास्क का वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंप कर 17 सितंबर को जलविहार की विमान मार्ग पर सैनिटाइजर छिड़काव की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही घंटाघर, महावीरपुरा, सावरकर चौक, सुम्मेरातालाब पर अलग अलग टीम बनाकर मार्ग में सैनिटाइजर की छिड़काव व्यवस्था की जाए। बैठक का संचालन डॉ. प्रबल सक्सेना महामंत्री ने किया। इस मौके पर रमेश रावत, राजेश दुबे, अमित तिवारी, हरविंदर सलूजा, रत्नेश तिवारी, जगदीश पाठक, चंद्रशेखर राठौर, हरिमोहन चौरसिया, मुन्नालाल त्यागी, अवधेश कौशिक, राकेश तामियां, धर्मेंद्र चौबे, भरत रिछारिया, शिवकुमार शर्मा, गिरीश चौबे, राजीव हुंडैत सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।