{"_id":"650bd7d104354faf500d2b9c","slug":"jal-shakti-minister-got-angry-after-seeing-dirt-in-the-water-of-govind-sagar-dam-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3812-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के पानी में गंदगी देख जल शक्ति मंत्री हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के पानी में गंदगी देख जल शक्ति मंत्री हुए नाराज
विज्ञापन
बांध का किया औचक निरीक्षण, तलहटी में पार्क सहित सौंदर्यीकरण कराने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को गोविंद सागर बांध का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध के पानी में गंदगी देख नाराजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र का जायजा लेते हुए वहां पर पार्क सहित सौंदर्यीकरण कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सुबह करीब 4:25 बजे पुष्पक एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर उतरे।
वह पीडल्ब्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद गोविंद सागर बांध का निरीक्षण करने चल दिए। मंत्री के बांध पर जाने की सूचना मिलते ही विभागीय अफसर वहां पहुंच गए। मंत्री ने बांध का जायजा लेते हुए गेटों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बांध में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए उसे साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध के दूसरी ओर तलहटी का मैदान देख उसमें पार्क बनवाने और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मसौरा स्थित गोशाला पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दयोदय पाठशाला में बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन सहित कई पदाधिकारी वहां पहुंचे और मंत्री से मुलाकात की। वह करीब 9:30 बजे मध्य प्रदेश के जनपद सागर के बंडा में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के लिए रवाना हो गए।