फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal nigam tekedar crises money

पेयजल योजना के काम न नहीं किया भुगतान, ठेकेदार ने किया आत्मदाह का ऐलान

Mon, 25 Jul 2022 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
jal nigam tekedar crises money
ललितपुर । ग्राम समूह पेयजल योजना में विभिन्न अनुबंधों के तहत काम करवा कर 25-30 लाख रुपये का भुगतान करने में विभागीय अधिकारियों द्वारा हीला हवाली करने की शिकायत पीड़ित ठेकेदार ने प्रधानमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर भुगतान कराने की मांग की है। पत्र में पीड़ित ठेकेदार ने भुगतान न होने की दशा में पत्नी व बच्चों सहित मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ या जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र प्रेमचंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2017-18 में डोंगराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत कार्यालय अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के विभिन्न अनुबंधों के तहत 25-30 लाख का कार्य किया। कार्य पूरा किए हुए करीब चार वर्ष से अधिक समय हो चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा जानबूझकर इस योजना को माइनस में कर दिया गया। इस संबंध में जब उसने अधिकारी से बात की तो उसके द्वारा 25 प्रतिशत धन की मांग की गई। जिसे उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह लगातार उच्चाधिकारियों से भुगतान करवाने की मांग कर चुका है। लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। पत्र में प्रधानमंत्री से भुगतान करवाने की मांग की गई है। इसके साथ पीड़ित ठेकेदार ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान न करने पर पत्नी व बच्चों सहित मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ या जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed