फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jagrukta raily rising for save corona virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली

Sun, 08 Mar 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jagrukta raily rising for save corona virus
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालय रजवारा (अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थियों ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए जागरूकता रैली ग्राम रजवारा में निकाली।
विज्ञापन

रैली में बच्चों के हाथों में कोरोना वायरस से संबंधी जानकारियां पोस्टरों के माध्यम से दी। कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में खांसी आना, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना, गले में दर्द और जलन आदि शामिल हैं। इनसे बचने के लिए हाथों को बार-बार धोएं, खांसते और छींकते समय टिश्यू पेपर या रुमाल का इस्तेमाल करें, जुकाम या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास ना जाएं या जाने से बचें, जंगली या पालतू पशुओं से दूर रहें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर और घरों में आने के बाद 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोएं। कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों से उचित दूरी बनाए रखें।

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम जैन ने ग्रामवासियों को खाने से पहले और खाने के बाद या किसी कार्य को करने से पहले या कार्य को खत्म करने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. एसपी पाठक ने बच्चों को संक्रमण से बचने के लिए जानकारी दी। रैली में बच्चों ने मुंह पर मास्क लगाकर एवं हाथों में हैंड ग्लब्स पहनकर साफ - सफाई हेतु जागरूक किया। इस दौरान सहायक अध्यापक मंजू, नीता अहिरवार, अंजलि तिवारी, सीमा मिश्रा, रूपकांता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed