फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jaam inn citty

आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से लगता जाम

Tue, 12 Mar 2019 01:19 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 12 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
jaam inn citty
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में पार्किंग के अभाव के कारण वाहन पार्क करना मुसीबत बन गया है। अस्पताल में आने वाले तीमारदार वाहनों को सड़क के किनारे ही आड़े-तिरछे खड़े कर रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। साथ ही महिला अस्पताल परिसर के सामने दुुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे में 30 से 35 प्रसव होते हैं। इस कारण अस्पताल में हमेशा ही भीड़ बनी रहती है। इसके साथ ही ओपीडी के समय में गर्भवती महिलाएं व अन्य महिलाएं उपचार कराने के लिए आती है। यहां प्रसव कराने के लिए सीजर की सुविधा के साथ ही तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते माहों में जिला महिला अस्पताल में अंदर विधायक निधि से बैठने के लिए टिन शेड की सुविधा कराई गई है। इससे अब अल्ट्रासांउड कराने आने वाली महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार खड़े होकर नहीं करना पड़ रहा है। अब उन्हें इसी टिन शेड में कुर्सियों पर बैठकर एलसीडी स्क्रीन पर अपनी बारी की जानकारी मिल रही है। मुख्य द्वार पर बड़े गेट के साथ ही छोटे गेट लगाए हैं, जिसके कारण यहां पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी अंदर नहीं पहुंच रहे हैं। यहां पर केवल मरीजों को ले जाने वाले चार पहिया वाहन व एंबुलेंस ही अंदर पहुंच पा रही है। ऐसे में लोगों को अपने दो पहिया व अन्य वाहनों को परिसर के बाहर सड़क पर ही खड़ा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार वाहनों को अस्पताल के द्वार से काफी दूर खड़ा करना पड़ रहा है। जिससे अस्पताल आने वाले तीमरदार को दो पहिया वाहन लाने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही मरीजों को वाहन तक पहुंचने में परेशान होना पड़ रहा है। इस ओर अस्पताल प्रबंधन नजर अंदाज बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चोरी का बना रहता है भय   
जिला महिला अस्पताल आने वाले मरीजों को मजबूरी में अपने वाहनों को खुले मैदान में सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। यहां पर वाहन खड़े करने वाले वाहन स्वामी भले ही उपचार कराने के लिए अस्पताल के अंदर जाते हैं, लेकिन उन्हें वाहनों के चोरी होने का अंदेशा बना रहता है।


कई बार हो चुकी चोरी
अस्पताल परिसर से कई बार मरीजों की गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं। बीते वर्षों में कई बार दो पहिया वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिनका आज तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

जिला महिला अस्पताल में वाहन पार्किंग के संबंध में वार्ता की जाएगी। साथ ही वाहन पार्किंग करने की व्यवस्था कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed