{"_id":"684339fa5b58a4d8c80c2836","slug":"its-a-show-off-campaign-vehicles-running-illegally-in-the-city-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-136618-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिखावे का अभियान, शहर में अवैध रूप से चल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिखावे का अभियान, शहर में अवैध रूप से चल रहे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसकी बानगी शहर में देखने को मिल रही है। यहां पर बस स्टैंड व आस-पास में खुले आम नियमों की अनदेखी कर टूरिस्ट बसों का संचालन हो रहा है, जबकि अफसर सड़कों पर अभियान चला रहे हैं। ऐसे में कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था व आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निपटने के लिए शासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अवैध रूप से चल रहे वाहन व बिना पंजीयन के ई रिक्शा और कामर्शियल का प्रयोग कर रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान एक जून से 15 जून तक चलाया जा रहा है। लेकिन, जिले में अभियान अफसरों की कार्रवाई के दावों तक ही सीमित होकर रह गई है। ऐसा हाल बस स्टैंड परिसर से अभिलाषा पेट्रोल पंप तक बना हुआ है। यहां पर जगह-जगह टूरिस्ट बसों के बुकिंग सेंटर खुले हुए हैं।
शाम होते ही टूरिस्ट बसों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जो रात्रि लगभग नौ बजे तक बना रहता है। हद तो तब हो गई, जब प्रतिदिन शाम को बस स्टैंड से ही टूरिस्ट बसों का संचालन हो रहा है। लगभग आधा दर्जन बसें, इंदौर, अहमदाबाद, दिल्ली समेत अन्य शहरों के चल रहीं हैं। हद तो तब हो गई, जब सड़कों पर वाहन खोज रहे अफसरों को शहर में बस स्टैंड से अवैध रूप से चल रहे वाहन नजर तक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अफसरों की कार्रवाई की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।