फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It took twice the time to repair the water purification machine, yet it has not been fully operational

Lalitpur News: जल शोधन यंत्र की मरम्मत में लगा दो गुना समय, फिर भी पूरी तरह नहीं हुआ चालू

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
It took twice the time to repair the water purification machine, yet it has not been fully operational
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कार्यदायी संस्था की उदासीनता भारी पड़ रही है। जल निगम नगरीय इकाई ने एक माह का समय लेकर जल शोधन यंत्र की मरम्मत का कार्य शुरु किया था, लेकिन धीमी गति से कार्य होने के चलते दो माह बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में एक फिल्टर की मरम्मत का कार्य शेष बना हुआ है।
जल संस्थान के पंप हाउस समेत फिल्टर प्लांट का जीर्णोद्धार अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें पंप हाउस की मरम्मत का कार्य चल रहा है। साथ ही 13 एमएलडी जल शोधन यंत्र की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय इकाई ने 14 जनवरी से 15 फरवरी तक का समय लिया था। लेकिन, दो माह की अवधि बीतने के बाद भी जल शोधन यंत्र की मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इसमें तीन फिल्टर में एक फिल्टर का कार्य अब भी शेष बना हुआ है। ऐसे में अस्थाई व्यवस्था के सहारे पेयजल आपूर्ति बाधित बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इससे कई बार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तक चरमरा जाती है।
विज्ञापन

---
13 एमएलडी प्लांट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। वर्तमान में दो फिल्टर मात्र ही मिले हुए हैं। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
---
जल संस्थान में जल शोधन यंत्र की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। दो फिल्टर की मरम्मत हो चुकी है। एक शेष रह गया है, जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed