फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It rained with thunder, hail fell for five minutes

Lalitpur News: गरज के साथ हुई बारिश, पांच मिनट तक गिरे ओले

Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
It rained with thunder, hail fell for five minutes
- सड़क पर बहने लगा बारिश का पानी, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ ही झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही लगभग पांच मिनट ओलावृष्टि हुई, जिससे किसान सहम उठे। फसल खड़ी होने और खुले में कटी फसल रखी होने के चलतेे किसानों की चिंताएं बढ़ गईं।
जनपद में जहां दिन में तेज धूप के चलते तपन से लोग बेहाल रहे। वहीं, शाम को पौने पांच बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादलों के साथ ही तेज आंधी चलने लगी। कई जगह पेड़ों की डालियां गिर गईं। इसी दौरान अचानक से बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी और कुछ ही देर में बारिश होने लगी। लगभग बीस मिनट पर हल्की बारिश होती रही। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई और इसी दाैरान अचानक से ओले भी गिरने लगे। लगभग पांच मिनट तक शहर में बारिश के बीच ओले गिरते रहे। लगभग आधा घंटा तक शहर में बारिश होती रही। इससे शहर के तुवन विहार सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश से आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की सूखी खड़ी फसल के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। वहीं, कई जगह किसानों की कटी हुई फसलें थ्रेसिंग के लिए रखी हुई हैं, जबकि कई किसानों की फसलें खुले में रखी हुई हैं, जिन्हें किसान ढकने के लिए जतन करते रहे। हालांकि कुछ समय की बारिश होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन इतनी ही बारिश में कई किसानों का काफी नुकसान होने की संभावना रही।
विज्ञापन




-------------

बारिश से 33 केवी लाइन में आया फॉल्ट, खंभा टूटा, बिजली हुई ठप



तेज आंधी और बारिश के चलते बृहस्पतिवार की शाम को पौने छह बजे शहर में 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आ गया, जिसके चलते पूृरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलतेे बिजली विभाग ने पेट्रोलिंग कराई। गल्ला मंडी सबस्टेशन के अंतर्गत फाॅल्ट लगभग आधा घंटा में ठीक किया जा सका, लेकिन अन्य फीडरों में कई जगह फाॅल्ट आ गया, जिसके चलतेे विभाग द्वारा पेट्रोलिंग कराके डेढ़ घंटा बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा सकी। वहीं, नझाई बाजार के 33 केवी लाइन के फाॅल्ट के लिए पेट्रोलिंग कराई गई, जिस पर लगभग डेढ़ घंटा बाद इलाइट से गल्ला मंडी के मध्य आए फाॅल्ट को ठीक किया गया। इसके बाद फीडरों की लाइन में आए फाॅल्ट को ठीक कर रात आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। वहीं, फीडर संख्या पांच के अंतर्गत आजादपुरा में नहर रोड स्थित एक कॉलोनी के पास हाईटेंशन लाइन का एक खंभा तेज आंधी के चलतेे गिर गया। इससे बिजली लाइनें भी गिर गईं। इससे शाम को बिजली आपूृर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को काटकर अलग किया और नया खंभा व लाइन जोड़ने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


दिन में भी ठप रही मोहल्लों की बिजली

तेज गर्मी के बीच दोपहर में फाॅल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। गल्ला मंडी के पास एक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिसके चलते आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने मौके पर जाकर ट्रांसफार्मर सुधारने का प्रयास किया, लेकिन ठीक नहीं हो सका, जिस पर विभाग द्वारा यहां शाम को ट्रॉली रखवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। वहीं, फीडर संख्या चार के अंतर्गत चांदमारी क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन का काम होने के चलते उससे जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसी प्रकार नझाई सब स्टेशन में स्थापित घंटाघर फीडर के अंतर्गत शहर के मोहल्ला विष्णुपुरा, रावरपुरा, रैदासपुरा की बिजली आपूर्ति बाधित दोपहर में फाॅल्ट होने के चलते बाधित हो गई। शाम तक बिजली नहीं आने पर मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिस पर फाल्ट खोजकर बिजली सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed