{"_id":"679d2484cb6b16d68e0f90b6","slug":"irrigation-officer-caught-red-handed-taking-bribe-suspended-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128713-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सींचपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सींचपाल निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला किसान से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सींचपाल निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बगौनी निवासी महिला किसान भागवती से निरस्त पट्टा दोबारा कराने के नाम पर सींचपाल मुश्ताक अली को 28 जनवरी को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी की टीम ने पकड़ा था। कोतवाली सदर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई थी। भ्रष्टाचार न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था।
वहीं, विभागीय कार्रवाई में सिंचाई खंड के सहायक अभियंता ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को भेज दी थी। सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सींचपाल मुश्ताक अली को निलंबित कर दिया गया है।