{"_id":"65e62c434e08ab344b061e39","slug":"investigation-started-into-doctors-and-other-personnel-not-reaching-the-hospital-on-time-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111312-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डॉक्टरों और अन्य कर्मियों के समय से अस्पताल न पहुंचने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डॉक्टरों और अन्य कर्मियों के समय से अस्पताल न पहुंचने की जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ को समय से ओपीडी में न पहुंचना महंगा पड़ गया। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। सोमवार को जांच टीम सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सक समेत स्टॉफ के बयान लिए।
सीएचसी तालबेहट में चिकित्सक समेत अन्य कर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे। कई बार स्थिति यह हो जाती थी कि मरीजों को घंटों बाहर बैठकर चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ता था। अमर उजाला की टीम ने अस्पताल पहुंच कर हकीकत जानी थी। कई चिकित्सक समेत अन्य कर्मी साढ़े दस बजे तक भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे। तीन मार्च को पेज नंबर दो पर सीएचसी तालबेहट: मरीजों पर भारी पड़ रही चिकित्सकों की लापरवाही, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कराई है। टीम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व जिला प्रशासनिक अधिकारी हेमंत सिंह को नियुक्त किया है।
टीम सोमवार को सीएचसी पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों पर फटकार लगाई। इसके बाद चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ से बयान लिए। जांच को लेकर अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए हैं।