फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1.30 crore 'balm' to heal the wounds of dilapidated roads.

Lalitpur News: जर्जर सड़कों के जख्मों पर लगेगा 1.30 करोड़ का मरहम

Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
1.30 crore 'balm' to heal the wounds of dilapidated roads.
ललितपुर। जिले में जाखलौन की मुख्य नगर व राजघाट बांध की निचली नहर व लोअर रोहिणी बांध का संपर्क मार्ग जल्द ही दुरुस्त होगा। 1.30 करोड़ से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद विभाग ने कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाखलौन मुख्य नहर की सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक निकलना मुश्किल है। वहीं लोअर रोहिणी बांध का संपर्क मार्ग भी जर्जर हो गया है। भैलवारा राजबहा की सड़क भी बदहाल है। यही हाल राजघाट बांध की निचली नहर की सड़क का है।
विज्ञापन

लेकिन अब जल्द ही इन नहरों के मार्ग दुरुस्त होंगे। यह कार्य 130.39 लाख रुपये से किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे विकास कार्य
कार्य का नाम - लागत राशि (लाख में)
जाखलौन मुख्य नगर सड़क में गड्ढा मुक्त - 63.35
भैलवारा राजवाहा की सड़क में गड्ढा मुक्त - 17.38
लोअर रोहिणी बांध के एप्रोच रोड व डाउन स्ट्रीम साइड रोड - 10.98
राजघाट निचली नहर सड़क का नवीनीकरण - 18.25
राजघाट निचली नहर में बेड स्क्रेपिंग व क्लीयरेंस कार्य - 20.41
कुल - 130.39 लाख


जाखलौन व राजघाट की निचली नहर की सड़क को गड्ढामुक्त व नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं अन्य कार्य कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ की कार्य शुरू कराया जाएगा।

अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed