फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   intruction to solved sweepers problem

सफाई कर्मचारियों की समस्या के निराकरण के दिए निर्देश

Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
intruction to solved sweepers problem
सभागार में मौजूद राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व मौजूद अधीकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह धानुक ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद ललितपुर का भ्रमण किया। कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष सर्वप्रथम नईबस्ती स्थित मां वीरभावनी बीजासेन सिद्ध पीठ के दर्शन करने पहुंचे, यहां पर उन्होंने सिद्धपीठ के दर्शन कर माथा टेका और मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक वाल्मीकि पूर्व राज्यमंत्री सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन सुरेश कुमार उटमालिया उपस्थित रहे। उसके उपरांत उन्होंने नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक की। बैठक में उन्होंने सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने ने जेल चौराहा स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में जाकर महर्षि वाल्मीकि के दर्शन किए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी क्रम में उन्होंने जेल चौराहा स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत उन्होंने तालबेहट नगर पंचायत पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed