फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Integrated Waste Energy Center will be ready in Khandi with Rs 1.5 crore

Lalitpur News: डेढ़ करोड़ से खांदी में तैयार होगा एकीकृत अपशिष्ट ऊर्जा केंद्र

Fri, 19 Jan 2024 03:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Integrated Waste Energy Center will be ready in Khandi with Rs 1.5 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत खांदी में डेढ़ करोड़ की लागत से एकीकृत अपशिष्ट ऊर्जा केंद्र तैयार होने जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने यह कार्ययोजना तैयार की है। यहां गोबर गैस प्लांट के अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा।
ग्राम पंचायत खांदी में दो एकड़ भूमि पर एकीकृत अपशिष्ट ऊर्जा केंद्र बनने जा रहा है। इसकी विशेषता यह होगी कि यहां सभी प्रकार के प्लांट तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में यह पहला प्लांट होगा, जहां गोबर गैस प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक मेनेजमेंट प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट गोशाला आधारित होगा। यहां तीन सौ गायों की क्षमता वाली एक गोवंश आश्रयस्थल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट प्लांट भी यहीं लगाया जाएगा। गोबर गैस प्लांट से लोगों के घरों के चूल्हे जलाए जाएंगे, वहीं इससे प्रकाश व्यवस्था का प्रावधान भी रखा गया है।
विज्ञापन

-----------
प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट से तैयार होगा ईंधन
कचरे से निकलने वाली प्लास्टिक से दाने तैयार किए जाएंगे, जिसका उपयोग भट्टी में किया जाएगा। प्लास्टिक के दाने देर तक जलते हैं, जिससे पर्याप्त ऊष्मा पैदा होती है, तो बड़ी भट्ठी को गरम करने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गोमूत्र को ब्रांड बनाने की भी योजना
जिला पंचायत राज विभाग ने पहली बार गोमूत्र को ब्रांड के रूप में तैयार करने की योजना बनाई है, जिससे पंचायतों की आय बढ़ सके। साथ ही लोगों को औषधि व अन्य प्रयोगाें के लिए गो मूत्र उपलब्ध हो सके।
-------------
गोबर गैस प्लांट से तैयार देसी खाद को दिया जाएगा बाजार
ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए गोबर गैस प्लांट से निकलने वाले खाद को ब्रांड के रूप में तैयार किया जाएगा। साथ ही इस खाद के लिए बाजार भी ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

---------------
जिलाधिकारी के निर्देश पर खांदी ग्राम पंचायत में एकीकृत अपशिष्ट ऊर्जा केंद्र तैयार किया जा रहा है, इसमें सभी प्रकार के प्लांट एक जगह लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए गो मूत्र व वर्मी कंपोस्ट की ब्रांडिंग भी की जाएगी।-नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

सचिन मिश्रा, तहसील महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पुवायां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed