फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructions for action against brokers

दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 
विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने कहा कि बैंक सावधानी पूर्वक किसान हित में कार्य करें। विभिन्न बैंकों में दलालों की सक्रियता की शिकायतें मिल रही हैं। इनमें सर्व यूपी ग्रामीण बैंक दैलवारा, पीएनबी बार, एसबीआई मंडी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मिर्चवारा और पीएनबी महरौनी शामिल हैं। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को संबंधित बैंकों के सीसीटीवी फुटेज एक सप्ताह के अंदर उप कृषि निदेशक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षण कराकर संबंधित दलाल के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके। यदि आवश्यक हुआ तो दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैंप लगाकर किसान क्रेडिट कार्डों का वितरण किया जाएगा। डीआरडीए परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि फसल बीमा योजनांतर्गत फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उप कृषि निदेशक हंसराज ने फसल बीमा से संबंधित क्लेम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरीफ- 2014 के बीमा क्लेम का वितरण कराया जा चुका है, जिसकी सूची विकासखंडों पर चस्पा करा दी जाएगी। रबी सीजन वर्ष 2014-15 का बीमा क्लेम आठ करोड़ 60 लाख रुपये प्राप्त हो गया है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार ने खाद व बीज उपलब्धता की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत सिंह ने बताया कि जिन कृषकों को पांच एचपी के स्थान पर दस एचपी के ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं, वह लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराएं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, राजपाल यादव, लखनलाल त्रिपाठी, भाकिसं के प्रांत महामंत्री केहर सिंह बुंदेला, सोबरन सिंह, कीरत सिंह बाबा, ऊदल सिंह पटेल, मधुसूदन त्रिपाठी, डीडीओ देवेंद्र प्रताप, उपायुक्त श्रम रोजगार नरेंद्र देव द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed